मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा भारत माता की झांकी के साथ निकाली गई जिसमें जन सैलाब उमड़ पड़ा। टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चौक तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में प्रदेश के काबीना मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपायध्क्ष नेहा जोशी, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, यात्रा संयोजक मोहन पेटवाल, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिको, मातृ व युवा शक्ति, विभिन्न धर्म के लोगों व विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित आम नागरिक व पर्यटकों ने भी प्रतिभाग किया।
टिहरी बस स्टैण्ड से निकाली गयी तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा मंलिगार चौक, गुरूद्वारा चौक, लंढौर चौक, घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक, इंद्रमणि बडोनी चौक, शहीद स्थल मालरोड, अंबेडकर चौक होते हुए गांधी चौक तक गई। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में उमड़े लोगों के हाथों में भारत के समर्थन में नारे लिखी तख्तियों के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र थे व पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय, वंदे मातरम, सहित अनेक नारे लगाये जा रहे थेे। गांधी चौक पहुचंने पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की तीनों सेनाओ, जल, थल व वायु सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत दो दिनों में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया व पाकिस्तान के 9 एअर बेस, बीस चौकियां तबाह कर दी। इस आपरेशन में भारत के पांच सैनिक शहीद हुए वही उनके पचास सेना के जवान मारे गये, सौ आंतकवादियों को मारा गया। अगर दो दिन युद्ध होता तो पाकिस्तान टूटने के कगार पर आ गया था। इतिहास गवाह है कि जब भी पाकिस्तान ने आमने सामने की लड़ाई लड़ी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा, पाकिस्तान में 1971 में विश्व का सबसे बड़ा आत्म समर्पण किया जिसमें 95 हजार सैनिको ने भारतीय सेना के सामने आत्म समर्पण किया। पाकिस्तान को अपनी हार देखते हुए इस बार उनके डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से वार्ता की व भारत की शर्तों पर सीज फायर हुआ। भारत की सेना को सेल्यूट करने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसमें आम जन मानस जिस उत्साह व भारी संख्या में भागीदारी कर रहा है इससे पता चलता है भारत का एक एक नागरिक व एक एक बच्चा भारत की सेना के साथ है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र रहा है कि वह देश के साथ नहीं चलती, 1962 में कांग्रेस की सरकार थी जब देश के कई हिस्सों में चीन ने कब्जा कर लिया। आज मोदी की सरकार है, भारत घर में घुस कर मारता है। भारत की सेना विश्व की सबसे मजबूत सेनाओं में है और इस बार पाकिस्तान के स्यालकोट में जाकर हमला किया ऐसे मे भारत की सेना को जितनी शाबाशी दी जाय कम है। पहले वहां से गोली चलती थी तो हमें गोली चलाने का आदेश नहीं मिलता आज देश की सेना को पूरी छूट है अगर पाकिस्तान से एक गोली चलती है तो यहां से गोलों की बौछार की जाती है।

इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि आज पूरा मसूरी मालरोड पर अपने जवानों व सेना को संदेश देने के लिए निकला है कि हम आपके व आपके परिवारों के साथ है, जो बलिदान आप देश के लिए करते हैं उसके लिए सदा कृतज्ञ रहेंगे और ऐसे नागरिक बनने की कोशिश करेंगे जिससे आपको भी उतना की गर्व हो जितना हमें आपपे गर्व है। भारतीय सेना के कारण ही हम यहां खडे है, उन्होंने पाकिस्तान को मुहतोड़ जबाव दिया, उनके एअरबेस तबाह किया, आंतकवादियों के ठिकानों को तबाह किया व उनके घर में घुस कर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो अपने बच्चों को सेना में भेजते है उनको भी नमन करता हूं। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह मसूरी की जनता, समस्त धर्मो के लोग व स्कूली बच्चे उमड़े उनको धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय सेना व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गर्व है, व उन सैनिको को सेल्यूट है जिन्होंने भारत का नाम उंचा किया। उन्होंने कहा कि यही देश की एकता का परिचय है कि इस तिरंगा यात्रा में सभी वर्ग, धर्म के लोगों ने पूरे उत्साह से भाग लिया व उन सैनिकों पर गर्व करते है जिन्होंने पाकिस्तान को धूल चटाई। इस मौके पर यात्रा संयोजक मोहन पेटवाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह से आम नागरिकों, स्कूली छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया यही भारत की ताकत है, जब भी देश पर संकट आता है तो सभी एक हो जाते हैं। इस मौके पर उन्होंने शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को याद किया व भारतीय सेना की जांबाजी को सलाम किया। तिरंगा शौय सम्मान यात्रा में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट, कुशाल राणा, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय रमोला, सतीश ढौडियाल, जगजीत कुकरेजा, धर्मपाल पंवार, रमेश खंडूरी, सुरेंद्र राणा, पालिका सभासद अमित भटट, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, सपना शर्मा, भगत सिंह कठैत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

