बहुउद्देशीय टाउन हॉल को आम जनता के लिए खोलने की कीगई मांग।

मसूरी:- बहुउद्देशीय टाउन हॉल को आम लोगों के लिए खोलने की मांग को लेकर आज मसूरी व्यापार मंडल द्वारा टाउन हॉल के गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया और मांग की गई की टाउन हॉल को आम लोगों के लिए खोला जाए साथ ही मसूरी में निवास करने वाले लोगों के लिए पार्किंग की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जाए । व्यापार संघ द्वारा टाउन हॉल के गेट पर धरना देने के दौरान मांग की गई कि यदि 2 अक्टूबर तक आम लोगों के लिए टाउन हॉल को नहीं खोला गया तो मजबूरन व्यापार संघ को टाउन हॉल का संचालन अपने हाथों में लेना होगा  जिसकी  संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

बताते चलें की टाउन हॉल 2005 में नवीनीकरण के लिए तोड़ दिया गया था और 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसका लोकार्पण किया गया था जिसमें घोषणा की गई थी कि टाउन हाल मसूरी की जनता को समर्पित है लेकिन पिछले दो सालों से इस पर ताला लगा हुआ है जिससे मसूरी व्यापार संघ के साथ ही स्थानीय नागरिकों में भी खासा आक्रोश है।
मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि टाउन हॉल में पूर्व में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होती थी साथ ही उत्तराखंड जल संस्थान का कार्यालय भी यहां पर संचालित होता था लेकिन नगर पालिका और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की आपसी खींचतान के कारण टाउन हॉल आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा कि यदि 2 अक्टूबर तक टाउन हॉल आम लोगों के लिए नहीं खोला गया तो व्यापार मंडल द्वारा इसका संचालन अपने हाथों में ले लिया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। धरना प्रदर्शन में संगठन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल, सहसचिव अतुल कुमार, ललित मोहन काला , सलीम अहमद, होटल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आरपी बडोनी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *