हमेशा जीवन की चुनौतियों को छोटा मान कर चलना चाहिए, ऐसी सकारात्क सोच के परिणाम निश्चित ही फलदायी व अच्छे निकलते है।

मसूरी:- नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित आर्ट ऑफ पोजिटिव थिंकिंग पर बोलते हुए इंटरनेशन स्प्रिचुअल गाईड एवं मेंटोर आध्यात्कि गुरू सिस्टर शिवानी ने कहा कि हमेशा जीवन की चुनौतियों को छोटा मान कर चलना चाहिए, ऐसी सकारात्क सोच के परिणाम निश्चित ही फलदायी व अच्छे निकलते है।
अपने आध्यात्मिक संबोधन में बीके शिवानी ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक मेज को कोई भारी कहेगा, कोई हल्की कहेगा, कोई बोलेगा उठती नहीं कोई बोलेगा उठ जायेगी यह सोच का फर्क है इसलिए जीवन में किसी भी बात को बड़ी नहीं माननी चाहिए, इसके लिए मन में साइज बनाना चाहिए अगर बडा बनायेगे तो बात बढ जायेगी अगर साइज छोटा बनायेगें तो बात बन जायेगी। इससे जीवन आसान हो जायेगा। ऐसा सोचने से समस्याओं के समाधान निकालने में आसानी होगी व उसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। कभी भी जीवन की बातों को दूसरों के लैंस से नही देखना चाहिए, अगर मन जीत पाना चाहता है तो उसे अपने लैंस से देखे, इससे उसका समाधान करने की शक्ति मिलेगी, उन्होंने कहा कि मसूरी के लोग पहाड़ों पर रहते है तो वे पैदल कहीं भी चले जाते है, लेकिन अगर किसी बाहरी व्यक्ति को कहेंगे तो वह नहीं चल सकता उसके लिए उन्हें प्रयास करने होंगे। अगर जीवन में कोई बड़ी बात हो जाये तो उसे कहे कि यह कोई बात ही नहीं है, इसमें कौन सी बात है, तो समाधान आसान हो जायेगा अगर छोटी बात को भी बडा मान लिया तो वह बड़ी बन जायेगी। किसी भी बात को आने पर उसे कल्याणकारी मानें तो उस सोच से कल्याण होगा। जो हुआ अच्छा ही हुआ तो वह कल्याणकारी हो जायेगी। उन्होंने एक और उदाहरण दिया कि कोई बच्चा पढ रहा है वह आगे किस कालेज में जायेगा उसके बारे में पहले से प्लान बना देते हैं व बच्चा भी चाहता है कि अच्छे कालेज में जाना है लेकिन कभी कभी ऐसा नहीं होता व उन्हें दूसरे कालेज में एडमिशन लेना पड़ जाता है उसे गलत माना जाता है बच्चा भी कहता है मेरे साथ अच्छा नहीं हुआ। ऐसे में कभी न सोचें की अच्छा नहीं हुआ उसे सकारात्मक तरीके से सोचें कि उसे यहां पर ही एडमिशन मिलता था और यहां से पढकर ही कल्याण होगा। इसके लिए बच्चों में सही संस्कार डालने चाहिए उसके बारे में गलत नहीं सोचना है उसमें कल्याण देखना है अगर ऐसी सोच बनेगी व बच्चा इसे स्वीकार कर लेगा तो कल्याण होगा, अगर  जमीन में गलत या पुराना बी लगाओगे तो वृक्ष व फल  वैसे ही होंगे इसके लिए अच्छे बीज को  बोये, अच्छे फल की प्राप्ति के लिए बीज को बदलना होगा। कार्यक्रम का  शुभारंभ बीके शिवानी व व्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर धन प्रकाश अग्रवाल, रामकुमार गोयल, अतुल अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, कविता नेगी, सरिता पवार, प्रमिला पवार, यशोदा शर्मा सहित भारी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।