मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न।

मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ, शपथ ग्रहण के कार्यक्रम में भारी संख्या में शहर के व्यापारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल, महासचिव पद पर जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष पद पर अतुल अग्रवाल व कोषाधक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल को शपथ दिलाते हुए चुनाव अधिकारी धन प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व की भांति कार्यकारिणी व्यापारियों के हित में व समाज हित में कार्य करती रहेगी और संगठन को मजबूत बनाने का भी कार्य करेगी।

आठवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद रजत अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा व्यापारियों एवं समाज का हित सर्वोपरि रखा है इसी कारण व्यापारियों का प्यार वह आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहा है। इस अवसर पर भारी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

3 thoughts on “मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन का शपथ ग्रहण हुआ संपन्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *