मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोबुस्ट संस्था हरेला पर्व पर पौधे वितरित किए।

मसूरी:- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोबुस्ट वर्ल्ड संस्था ने हरेला पर्व के उपलक्ष में विभिन्न प्रजातियों व सब्जियों के 120 से अधिक पौधों का वितरण मालरोड स्थित श्री साईबाबा मंदिर के समीप आम लोगों को किए।
मालरोड कुलड़ी सांई बाबा मंदिर के समीप मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन एवं रोबुस्ट वर्ल्ड संसथा ने हरेला पर्व पर आम लोगों को  नींबू, बैगन, तोरी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए। इस मौके पर ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हरेला पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पहले दिन स्कूली बच्चों को हरेला पर्व के प्रति जागरूक करने के लिए कविता पाठ व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया, दूसरे दिन लाइब्रेरी क्षेत्र में सीजेएम वेवरली स्कूल की छात्राओं के साथ स्कूल परिसर में पौधा रोपण किया व तीसरे दिन पौधे वितरित किए गये। उन्होंने कहा कि मसूरी को बचाये रखने के लिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है, इस वर्ष पड़ी भीषण गर्मी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया गया है वहीं अगर मसूरी मे हरियाली नहीं रहेगी तो पर्यटक यहां नहीं आयेगा, पर्यटक यहां पर यहां का खुशगवार मौसम, व प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने आता है, यहां के पर्यावरण को बचाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ लगाये जाने के साथ ही उनकी देखभाल भी की जानी चाहिए। इस अवसर पर रोबुस्ट संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई, शगुन विश्नोई, राजेश शर्मा, जोगेंन्दर सिंह कुकरेजा , सोनल अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, अभिलाष आदि मौजूद रहे।