मसूरी:-मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन 12 अक्टूबर को मसूरी के सबसे बडे़ दशहरे मेले का आयोजन सिल्वर्टन कार पार्किग में कर रहा है। जिसका पोस्टर एक पत्रकार वार्ता में लॉच किया गया। जिसमें विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ ही रावण दहन, डांडिया नृत्य, लोक संगीत व आतिशबाजी के साथ ही लक्की ड्रा निकाला जायेगा।
दशहरे मेले की जानकारी देते हुए मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर को कुलड़ी सिल्वर्टन कार पार्किग में आयोजित किया जा रहा है जो दोहपर से शुरू होकर रात्रि 10 बजे से बाद तक चलेगा। इस बार सबसे आकर्षण का केंद्र 50 फीट से अधिक उंचा का रावण है जिसका दहन शोभा यात्रा के बाद भगवान श्रीराम करेंगे व इस बार सत्य की जीत मसूरी में देखने को मिलेगी। व आने वाले समय में और भव्य आयोजन किया जायेगा। वहीं मेले में जहां विभिन्न प्रांतों राजस्थानी, गढवाली, महाराष्ट्र व गुजरात के लजीज व्यंजन परोसे जायेंगे, वहीं लाइव संगीत के साथ ही डांडिया नृत्य, लोक गीत संगीत, गायन, नृत्य प्रतियोगिता, मसूरी टेलेंट हंट आदि का भी आयोजन किया जायेगा। जिसमें बच्चे अपना हुनर दिखायेगें, गीत, मिमिक्री, नृत्य, जिमनास्टिक, स्टेडप कामिडियन, बेस्ट दशहरा रील, बेस्ट दहशरा फोटो आदि प्रतियोगिताएं रखी गयी है। लोक गायक आयेगे दिन भर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा व अंत में आतिशबाजी की जायेगी। इस मौके पर व्यापार संध के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, एमपीएस खुराना, राजेश शर्मा, मनोज अग्रवाल, जोगेदर सिंह, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

