व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए व्यापारी सेवा सप्ताह का किया आयोजन।

मसूरी:-  मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश में पहला व्यापारी सेवा सप्ताह शुरू किया है जो आगामी छह मई तक चलेगा। जिसमें व्यापारियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जायेगा।
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पत्रकारों को अवगत कराया कि व्यापारी सेवा सप्ताह के तहत हर दिन कुलडी स्थित नीलम रेस्टोरेंट के सभागार में प्रतिदिन समस्याओं का समाधान किया जायेगा जिसमें श्रम विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, भविष्य निधिा, भारती खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, विधिक माप विज्ञान विभाग, अग्नि शमन, बीमा योजना, होम स्टे पंजीकरण, लॉजिंग लाइसेंस, मालरोड परमिट, प्लास्टिक कैरी बैग, कूडा प्रबंधन, पार्किंग सुविधा, धुम्रपान मुक्त मसूरी, ड्रग लाइसेंस, पब्लिक परफार्मेंस लाइसेंस, उत्तराखंड टूरिज्म टेªवल पंजीकरण, बैंक लोन, मंडी परिषद पंजीकरण, नजूल भूमि, वस्तु एवं सेवा कर, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्याम, ई कचरा, सीसीटीवी कैमरा, आदि से संबंधित समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर जगजीत कुकरेजा, अतुल अग्रवाल, नागेद्र उनियाल, राज कुमार, जोगेंदर सिंह, सलीम अहमद, मनोज अग्रवाल, अनिल गोयल सहित व्यापारी मौजूद रहे