पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद रावत ने डेंटल क्लीनिक का उदघाटन किया

मसूरी:- पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कुलडी स्थित डेंटल क्लीनिक का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्णवाल परिवार को बधाई दी व कहा कि मसूरी में दंत रोगी इसका लाभ लेंगे।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावन ने दंत रोग विशेषज्ञ डा. सृष्टि कर्णवाल की दंत क्लीनिक चार्मिग स्माइल का उदघाटन किया व कहा कि मसूरी वासियों को इस सुविधा का लाभ होगा व उन्हें दांतों की गंभीर रोगों के उपचार के लिए देहराूदन नहीं जाना पडेगा। इस मौके पर डा. सृष्टि सहित परिजन शैलेंद्र कर्णवाल, मनमोहन कर्णावल, रश्मि कर्णवाल, जैजैवंती कर्णवाल, अर्जुन कैंतुरा, नूपुर कर्णवाल कैंतुरा ने पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल,  रणवीर सिंह, रजत अग्रवाल, राकेश रावत, मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, मदन मोहन शर्मा, विजय रमोला, अमित भटट, शमशेर सिंह पुंडीर, सहित बडी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।