मसूरी:- गुरू नानक स्कूल के सभगार में मसूरी स्कूल स्पोर्टस एसोसिएशन के तत्वाधान में टेबिल टेनिस प्रतियोगिता बालक वर्ग मेंआयोजित की गई जिसमें मसूरी के पांच विद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें वुडस्टाक स्कूल ने सीनियर व जूनियर में बाजी मारी।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बालक वर्ग में वुडस्टॉक स्कूल तथा गुरु नानक स्कूल के मध्य खेला गया। खेल की शुरुआत से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने अपने-अपने स्टाइल में बेहतरीन शॉट्स लगाते हुए आधिकाधिक अंक बटोरने का भरसक प्रयास किया। वरिष्ठ वर्ग में वुडस्टॉक स्कूल के ध्रुव चौधरी तथा हर्ष तुलसी मांन की जोड़ी ने गुरु नानक स्कूल के गुरांश तथा अंकुश की जोड़ी को 11-5, 7-11, 11-9 से हराकर विजय प्राप्त कर मुकाबला जीता कनिष्ठ वर्ग में वुडस्टॉक स्कूल ने गुरु नानक स्कूल को 11-5,9-11 ,11-9 से हराया। इससे पूर्व एकल वर्ग में मसूरी पब्लिक स्कूल के विभु ने गुरु नानक स्कूल के मनन चौहान को 11-5,7-11,11-9 से हराकर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सुनील बक्शी तथा प्रधान अध्यापक कुलदीप सिंह त्यागी ने विजेताओं को ट्रॉफी व पदक प्रदान किये व बच्चों को खेलों में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका अजय नेगी, वरुण रावत, आर अंसारी, मिजन नेगी, शिवपाल सिंह ने निभाई।

