मसूरी:-भारतीय जनता पार्टी मसूरी मंडल ने यूनेस्को के सांस्कृतिक धरोहर में भारत के सबसे बडे पर्व दीपावली को शामिल किये जाने पर शहीद भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व यूनेस्को द्वारा विश्व की सांस्कृतिक धरोहर में भारत की दीपावली को शामिल किया गया जिस पर यूनेस्कों का धन्यवाद किया गया व आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। उन्होंने कहाकि यूनेस्को पूरे विश्व की सांस्कृतिक धरोहरो का संरक्षण करता है, इससे पूरे विश्व में भारत की दीपावली के बारे में जाना व माना जायेगा। उन्होंने कहा कि यह दीपावली अब पूरे विश्व में अधेंरे को हटा कर उजाला लायेगा व पूरा विश्व विकास में आगे बढेगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी मंडल ने यूनेस्को ने दीपावली को सांस्कृतिक धरोहरों की सूची में शामिल कर मान्यता दी जो हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, उन्होंने यूनेस्को सहित केंद्र सरकार का विशेष धन्यवाद किया जिनके प्रसास से यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढी को भारतीय पर्वो के बारे में जानेगा व इसे मनायेगा। उन्हांने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया वहीं मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल का भी धन्यवाद किया जिन्होंने इस मौके पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। इस मौके पर मंडल उपायक्ष अरविंद सेमवाल, रमेश खंडूरी, जगजीत कुकरेजा, शिव अरोड़ा ंसजय अग्रवाल, अभिलाष, सपना शर्मा, अतुल अग्रवाल, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।