उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आने से छात्रों में खुशी की लहर छाईं।

मसूरी:-उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद हाई स्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम आने से छात्रों में खुशी की लहर छा गई। परीक्षा परिणाम आने पर छात्रों में सुबह से ही उत्साह दिख रहा था व परीक्षा परिणाम आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मसूरी निर्मला इंटर कालेज में कक्षा बारह में एहतेशाम ने 83.20, यूसरा ने 88.80, रोशनी ने 76.60, अंजली ने 77.60, व नीलम ने 71.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं हाई स्कूल में खुशी चौहान ने 80.8.0.अनुष्का ने 77, सृष्टि ने 76.40, हिमांशु कोटाल ने 69.80 व पीयूष ने 67.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। सेंट लारेंस हाई स्कूल में सागर सिह 77.4, शिखा ने 73.2, मुस्कान ने 72 प्रतिशत अंक हासिल किए। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में इंटर कला में प्रियंका ने 76.2, शीतल ने 68.6, हरीशा ने 63.6 प्रतिशत व वाणिज्य वर्ग में आफिया ने 66.2 प्रतिशत अंक हासिल किए वहीं हाई स्कूल में निशबा ने 88.2, साक्षी ने 74.8 व सुनाक्षी ने 66.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज में इंटर विज्ञान वर्ग में दिया रावत ने 77.8, अंजली ने 67.4, जिज्ञासा ने 62.6 प्रतिशत अंक हासिल किए वहीं इंटर मानविकी में मानसी ने 71.2, सानिया ने 69.4, व निशा ने 65.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाई स्कूल में वहीं हाई स्कूल में मुस्कान ने 69.4, अनामिका ने 67.8, अंशु ने 67.8, अंजली ने 67 प्रतिशत अंक हासिल किए। महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर इंटर कालेज में इंटर विज्ञान वर्ग में साक्षी राणा ने 84.4, राहुल रावत ने 77.4, गणेश सेमवाल व मुस्कान ने 76.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। वाणिजय वर्ग में सारिका ने 83, हिमांशी पुंडीर ने 81 प्रतिशत व किरण ने 74 प्रतिशत अंक हासिल किए। हाई स्कूल में काजल ने 74, निकांश देसाई ने 72.2 व शालिनी बडोनी ने 71.6 प्रतिशत अंक हासिल किए।