मसूरी:- लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने आरएन भार्गव इंटर कालेज में कारगिल विजय दिवस मनाया। इस मौके पर बच्चों ने देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी वहीं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरसवा से आये भारतीय वायु सेना की टीम ने छात्रों को कारगिल युद्ध में भारत की एअर फोर्स की बहादुरी को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया व बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया।
आरएन भार्गव इंटर कालेज के सभागार में लायंस क्लब मसूरी हिल्स के तत्वाधान में आयोजित कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने सभी के स्वागत के साथ शुरू किया व इस मौके पर वायु सेना की टीम को अंगवस्त्र व माला भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ लायंस मदनमोहन शर्मा ने कारगिल दिवस के बारे में बताया जिसे शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज पूरा देश उन शहीदों को याद कर रहा है जिनकी शहादत व भारतीय सेना के पराक्रम से कारगिल युद्ध जीता गया। कार्यक्रम में सरसवा से आये वायु सेना की सरसावा 132 हेलीकाप्टर यूनिट के कार्पोरल उमेश कुमार जांगिड व कोर्पोरल गुलशन कुमार सिंह ने प्रोजेक्टर के माध्यम से कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम को दिखाया व विशेष कर इस युद्ध में भारतीय वायु सेना की हेलीकाप्टर यूनिट के पराक्रम को दिखाया। वहीं बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया व सेना में जाने के लिए जरूरी अहर्ता के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने देशक्ति के गीत प्रस्तुत किए वहीं भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई वहीं बचपन प्ले स्कूल के बच्चों ने सेना की वर्दी धारण कर मनमोहक गीत की प्रस्तुति की। वहीं इस मौके पर लांयस निधि बहुगुणा के मौजूद न होने पर प्रोजेक्टर के माध्यम से कारिगल के युद्ध की जानकारी उनके द्वारा दी गयी। भाषण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राहुल चौहान प्रथम, राकेश द्वितीय व शिवम तृतीय रहे वहीं वरिष्ठ वर्ग में संजीव कुमार प्रथम, आदेश द्वितीय व अमित कुमार तृतीय रहे। विजयी प्रतिभागियों सहित कार्यक्रम में भागीदारी करने वालों को भारतीय वायुसेना की ओर से पुरस्कार दिए गये। इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र के तत्वाधान में कारगिल विजय दिवस मनाया व प्रतियोगिताएं आयोजित की व शहीदों को श्रद्धांजलि दी व बताया कि आज का दिन विजय, शौर्य व उल्लास का दिन है जब 26 वर्ष पूर्व कठिन परिस्थितियों में विजय हासिल की थी। इस मौके पर वायुसेना से आये कार्पोरल गुलशन कुमार सिंह ने बताया कि देश भक्ति व देश के प्रति जिम्मेदारी से कार्य करें। इस मौके पर बच्चों को कारगिल युद्ध को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया व भारतीय वायु सेना में ज्वाइन करने के बारे में बताया। इस मौके पर अनुज तायल, रवींद्र गोयल, सपना गोयल, विरेंद्र राणा, संदीप अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मधुलिका माथुर, माधुरी शर्मा, ममता भाटिया, रमेश गोयल, जीके गुप्ता, विजय भटट, सहित लायंस सदस्य व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। इस मौके पर कारगिल शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण भी किया गया।

