मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने सीजेएम वेवरली की छात्राओं के साथ पौधा रोपण किया।

मसूरी। मसूरी  ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हरेला पर्व पर सीजेएम वेवरली स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पचास से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे स्कूल के छात्राओं व विद्यालय के शिक्षिकाओंव शिक्षकों सहित कर्मचारियों ने लगाये। इस मौके पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी का पौधा रोपण करने पर आभार व्यक्त किया व सभी से पौधों की देखभाल करने का आश्वासन लिया जिससे सभी पौधे पनप सकें। वहीं उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को हरेला पर्व की विस्तार से जानकारी दी व बताया कि पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में पौधों का रोपण जरूरी है। इस अवसर पर रजत अग्रवाल, आयुष गोयल, अंशुल गोयल, नमिता कुमांई, वीरेंद्र रावत, मनन रावत, जीनत अंसारी सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही।