मसूरी:- सीजेएम वेवरली में भी हरेला पर्व पर विद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गये। इस मौके पर प्रधानाचार्या सिस्टर श्यामा वी जोश ने कहा कि मानव सहित सभी प्राणियों के लिए वृक्षारोपण जरूरी है, अगर पर्यावरण का संतुलन बिगडेगा मनुष्य जीवन को खतरा होगा। प्रकृति को बचाये रखना सभी का दायित्व है। इस मौके पर जौली जोन, नमिता पंवार, उर्मिला नेगी सहित विद्यालय की छात्राएं व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

