26 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक आयोजित होगा विंटर लाईन कार्निवाल।

मसूरी :- नगर पालिका परिषद सभागार में उप जिला अधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी की अध्यक्षता में विंटर लाइन कार्निवल को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित विभागों के साथ ही मसूरी के विभिन्न संस्थाओं सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर तय किया गया की 26 से 30 दिसंबर तक विंटर लाइन कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड के लोक कलाकारों के साथ ही देश के नामचीन कलाकार भाग लेंगे ,इसके साथ ही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और साहसिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा ,साथ ही भारत तिब्बत पुलिस बल द्वारा बैंड स्टैंड पर प्रतिदिन बैंड वादन किया जाएगा।

बताते चले कि वर्ष 2013 से विंटर कार्निवाल का आयोजन किया जाता रहा है जिससे यहां के व्यवसाय में वृद्धि होती है और दूर-दूर से पर्यटक विंटर  लाइन कार्निवाल को देखने के लिए आते हैं।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप जिलाधिकारी डॉक्टर दीपक सैनी ने बताया कि बैठक में मौजूद संस्थाओं के पदाधिकारीयो द्वारा विभिन्न सुझाव दिए गए जिस पर कार्य किया जाएगा । उन्होंने कहा कि विंटर  लाइन कार्निवाल में साइकिलिंग और साहसिक खेलों का भी आयोजन किया जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे मसूरी के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इस दौरान पूरी मसूरी को सजाया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के  पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महासचिव कुशाल सिंह राणा, अनीता सक्सेना, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महासचिव जगजीत कुकरेजा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, टैक्सी यूनियन के महासचिव सुंदर सिंह पवार, आप पार्टी के प्रकाश राणा सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।