रमछोल कार्यक्रम में राम कौशल, वीरेंद्र पंवार, मंजू नौटियाल, गणेश के गीतों पर झूमे श्रोता।

मसूरी। गांधी चौक पर विजय बिंदवाल के नेतृत्व में उत्तराखंड के जाने माने कलाकारों ने गढवाली, जौनपुरी, जौनसारी, गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, इस दौरान पर्यटकों ने जमकर उत्तराखंड की लोक संस्कृति का आनंद लिया व नृत्य किया।
कार्यक्रमें लोक गायक राम कौशल ने रांसू लगे मेरी चैता, सोना का झुमका, लोक गायक वीरेंद्र सिंह पंवार ने प्रभा छोरी, धन सिंह रथी देवता का जागर, लोक गायिका मंजू नौटियाल ने सुरेतु मामा, कमर पीड़ा, गायक गणेश लसियाल ने अमिका व कमली आदि गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक विजय बिंदवाल ने किया, कार्यक्रम में ढोल पर मुलायम, सुरेंद्र बिस्वाल, सुबल, लोक नृत्य में आशीष गुसांई की टीम ने प्रस्तुति दी, म्यूजिक चंदपाल की टीम ने दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, एसडीएम राहुल आंनद, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सभासद अमित भटट, चमन नौटियाल, अनीता जवाड़ी, अरंविंद सेमवाल, विजय रमोला, आदि मौजूद रहे।