मसूरी:- भाजपा मसूरी मंडल ने राधाकृष्ण मंदिर सभागार में योग किया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर राकेश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश के ही नहीं विश्व में योग किया जा रहा है। उन्होंने करो योग रहो निरोग के तहत योग के महत्व को बढाया है। उन्होंनेे कहाकि योग करने से अनेक रोगों से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर योग गुरू कोमल सेमवाल ने कहा कि रोग करने से असाध्य रोग भी दूर हो जाते है व स्वयं उन्होंने कई रोगों को योग के माध्यम से दूर किया है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए योग जरूरी है जिससे मन मस्तिष्क स्वस्थ्य रहता है व रोगों से मुक्ति मिलती है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल, अनीता सक्सेना, अमित भटट, गुड मोहन राणा, दिनेश चौहान, जसोदा शर्मा, राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम सभागार में वरिष्ठ नागरिक समिति व निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग किया। इसी के साथ ही महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में छात्र छात्राओं ने योग किया।

