गांव चलो अभियान की सफलता से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।

मसूरी:-  जौनपुर विकासखंड में गांव चलो अभियान से लौटे प्रवासी कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रवास के उपरांत मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने प्रवास पर रहे सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से वार्ता कर सम्पूर्ण कार्यक्रम की फीड बैक लिया व बताया कि इससे कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत ने बताया कि थत्यूड मंडल के अंतर्गत 51 बूथ है जिन पर संगठन के दिशा निर्देशानुसार गांव चलो अभियान के तहत प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिन्होंने अपने अपने स्तर से हर बूथ में जाकर जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की लागू हर जनकल्याण कारी योजनाओं का सीधा लाभ आखिरी व्यक्ति को मिल रहा है। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आखिरी व्यक्ति का भाव अपने परिवार के मुखिया जैसा है, उन्होंने बताया कि कई ऐसे परिवार है जो लंबे अर्से से कांग्रेस से जुड़े रहे लेकिन लीडर शिप के गिरते प्रभाव व अनर्गल बयानबाजी के कारण लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहकर आज नरेंद्र मोदी को राष्ट्र भगत मानकर उनके सबसे बड़े शुभ चिंतक बनकर पुनः देश की कमान उनके हाथों में सौंपने को तैयार बैठे है। उन्होंने बताया कि आम जनमानस के बीच मात्र मोदी नाम के शिवाय दूसरा ना तो कोई पार्टी है और ना ही कोई चेहरा है, जिससे यह साफ प्रतीत होता है कि आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा गठबंधन 400 सीटों को पार करेगा। वहीं कई पार्टियों को जमानत बचाने के भी लाले पड़ जाएंगे। इस मौके पर प्रवासी कार्यकर्ता अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र कोहली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीरेंद्र राणा, मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश नौटियाल, हरभजन पंवार, जनक बिष्ट, महामंत्री सुनील थपलियाल, जयपाल कैरवान, मंडल मंत्री बिजेंद्र सिंह पंवार, सुनील भट्ट, सुनील चमोली, चंद्र सिंह रावत, जय पाल शाह, हीरामनी गौड़, संगीता रावत, रघुबीर पंवार, सहित बड़ी तादात में प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे।