गाड़ी खाई में गिरी दो की मौत एक घायल।

मसूरी:- मसूरी देहरादून मार्ग पर मध्यरात्रि को एक वाहन देहराूदन जाते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया जिसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक घायल है।
पुलिस को मध्यरात्रि में मेजर अंशुमान त्रिखा के द्वारा अपने मोबाइल वॉट्सएप कॉल द्वारा बताया गया कि झड़ीपानी के पास देहरादून की ओर जाते हुए हमारी गाड़ी गिर गई है मैं अभी अभी ऊपर पहुंचा हूं हेल्प चाहिए। सूचना पर एसएसआई कृष्ण कुमार, मध्यरात्रि अधिकारी एसआई पंकज महिपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे वहीं फायर विभाग व एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंचा। व खाई में गिरे लोगों का रेस्कयू किया। मौके पर घायल अंशुमान मिले जिन्होंने बताया कि हम लोग देहरादून से मसूरी आए थे और वापस जाते हुए गाड़ी गिर गई। घटना स्थल ग्लोगी के पास है जहां पर फायर पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा गाड़ी में बॉडी मिलने की सूचना दी तथा एक व्यक्ति की बॉडी बाहर मिली जिनको बाहर निकाला गया मौके पर मृतकों के परिजन भी आ गए। मृतक के नाम सौरभ त्रिखा पुत्र सुभाष ओर कार्तिक त्रिखा पुत्र स्व कैलाश त्रिखा निवासी सेवक आश्रम रोड देहरादून है। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी मसूरी भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी देते हुए फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने बताया कि सूचना पर फायर की टीम मौके पर पहुंची व दो लोगों को मौके से रेस्कयू किया गया जिन्हंे अस्पताल लाया गया व वहां उन्हें मृत घोषित किया गया। एक घायल का उपचार किया गया। फायर टीम में फायर प्रभारी धीरज सिंह तड़ियाल, अनिल कुमार, विनोद राणा, सुभाष नवाल, व मोहित बिष्ट थे।