पत्रकार से अभद्रता के विरोध में दिया ज्ञापन।

मसूरी :-विगत दिवस बागेश्वर उपचुनाव में कवरेज करने हेतु गए पत्रकार के साथ हुई अभद्रता को लेकर पत्रकार संगठनों में रोष व्याप्त है ,इसी को लेकर आज मसूरी के पत्रकार संगठनों द्वारा उप जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया है जिसमें मांग की गई है कि बागेश्वर उपचुनाव में पत्रकार के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मसूरी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज दर्जनों पत्रकारों ने उप अधिकारी कार्यालय जाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पत्रकार की आईडी और माइक छीन लिया गया वह निंदनीय है और यह चौथा स्तंभ पर कुठारा घात है जिसकी सभी पत्रकार संगठन निंदा करते हैं उन्होंने आशा व्यक्ति की कि मुख्यमंत्री इसका संज्ञान लेंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर समाज को आईना दिखाता है लेकिन जिस प्रकार से यह घटना हुई है उसको लेकर सभी पत्रकार संगठनों में खासा रोष उत्पन्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *