पर्यावरण मित्रों को गरम जैकेट वितरित की.

मसूरी :- नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष द्वारा पर्यावरण मित्रों को गरम जैकेट वितरित की गई बताते चलें कि स्वच्छता के तहत पर्यटन नगरी को उत्तराखंड में प्रथम स्थान दिलाने में पर्यावरण मित्रों की अहम भूमिका रही है साथ ही कोरोना काल में पर्यावरण मित्रों द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई गई इसी को लेकर आज नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा शहर में कार्यरत 350 पर्यावरण मित्रों को गर्म जैकेट वितरित की गई इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। 

नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण मित्र शहर की सफाई व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं साथ ही अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है ऐसे में उन्हें गरम जैकेट वितरित की गई है ताकि वह अपने कार्यों को बखूबी अंजाम दे सकें
बताया कि आज से पहले नगर पालिका में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए थे साथ ही कागजों में ही सारे कार्य कर दिए जाते थे लेकिन नगर पालिका द्वारा पर्यावरण मित्रों को गरम जैकेट देकर सम्मानित किया गया है जिससे पर्यावरण मित्र भी खासे उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *