मसूरी :- मसूरी में अवैध निर्माण के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है ,जिससे अवैध निर्माणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है ।सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज के नेतृत्व में आज विभाग की टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सीलिंग की कार्यवाही की गई है । जिसमें झड़ी पानी स्थित एक अवैध निर्माण को सील किया गया है । इसके बाद मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने मैकैनन पंप हाउस में चल रहे अवैध निर्माण की सीलिंग की । उसके बाद विभाग की टीम ने श्रीनगर स्टेट इंदिरा कॉलोनी में अवैध निर्माण को सील किया।
बताते चलें कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और बिना मानचित्र स्वीकृति के चल रहे निर्माण कार्यों पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है जिसके बाद अवैध निर्माण कार्य करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने बताया कि अवैध निर्माण कार्य करने वालों को विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद भी लगातार निर्माण कार्य चल रहा था जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर आज तीन जगह सीलिंग की कार्यवाही की गई है उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सीलिंग की कार्यवाही में मनवीर सिंह पवार ,उदय सिंह नेगी ,संजीव कुमार मौजूद रहे।

