मसूरी:-मसूरी में व्यवसाय कर रहे कश्मीरी व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने एवं शहर में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए सी.ओ. मसूरी मनोज के असवाल द्वारा कोतवाली में कश्मीरी दुकानदारों, लेबर, फेरी वालों के साथ बैठक की गई, जिसमें उनकी सुरक्षा कां हर संभव भरोसा देते हुए आश्वस्त किया गया।
सीओ मसूरी मनोज असवाल ने कश्मीर से आये मजदूरों, व्यवसायियों के साथ बैठक की व उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को सुना व भरोसा दिया कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी व उनकी सुरक्षा की जायेगी। इस बारे में जानकारी देते हुए सी.ओ. मसूरी मनोज के असवाल ने बताया कि शहर में जितने भी कश्मीरी व्यवसायी व अन्य लोग रह रहे हैं उनके साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में एक परिचय बैठक की गई। उन्होंने बताया कि देश में ऐसी घटनाएं होने पर कतिपय संगठनों द्वारा प्रतिक्रियाएं की जाती है इसी के दृष्टिगत यहां रह रहे कश्मीरी नगरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पुलिस की ओर से आश्वस्त किया गया कि उन्हे सुरक्षा की दृष्टि से कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष या संगठन द्वारा कश्मीरी व्यवसायों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते है जिससे ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा की पूर्व में जो घटना कश्मीरी फेरी वालों के साथ घटित हुई थी पुलिस द्वारा उन लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। उन्हौनेक्षकहा कि विगत एक सप्ताह से किसी भी कश्मीरी व्यवसायी के साथ कोई अभद्रता की घटना सामने नहीं आई है, जो भी यहां से गया है वह स्वतः अपनी इच्छा अनुसार गया है। उन्होंने कहा कि शहर का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।