मसूरी :-सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) मसूरी का सम्मेलन नगर पालिका मसूरी के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें मजदूरों के हित के लिए एकजुट होने की बात कही गई साथ ही न्यूनतम वेतन और मजदूरों के हक हकुक की लड़ाई के लिए सभी यूनियनों को एक छत के नीचे लाने की बात कही।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून समाप्त किया जा रहा है जिसके लिए सभी यूनियनों को मिलकर लड़ाई लड़नी होगी । अपने संबोधन में जिला महामंत्री लेखराज ने कहा कि मजदूरों मजदूरों को 26हजार रुपए न्यूनतम वेतन दिया जाना चाहिए, साथ ही सरकार को बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का काम करना चाहिए। इसअवसर पर भगवान सिंह चौहान अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोबन सिंह पंवार , महामन्त्री गंभीर सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष विक्रम ब्लूडी , सचिव ममता , सुनीता सेमवाल सहित कार्यकारणी सदस्य जयश्री , त्रिलोक सिंह चौहान , बलवंत सिंह नेगी , श्रीमती दीपा , सुरवीर सिंह मेहरा विजय सिंह , विजय कुमार , विजय कंडारी , केदार सिंह चौहान चुने गए ।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि ,सीटू सचिव लेखराज , उपाध्यक्ष भगवंत पयाल व सहस पुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख व किसान नेता राजेन्द्र पुरोहित ने सम्मेलन को सम्बोधित किया ।
इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता भगवान सिंह चौहान , संचालन सोबन सिंह पंवार ने किया ।
इस अवसर पर महंगाई बेरोजगारी , श्रम कानूनों को बहाल करने व साम्प्रदायिकता के विरुद्ध प्रस्ताव पारित किये गए ।
इस अवसर पर सीटू का झंडा रोहन भगवान सिंह चौहान ने किया। इसके पश्चात शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई व शोक प्रस्ताव के पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रधांजलि दी गयी ।
इस अवसर पर पूर्व सभासद केदार सिंह चौहान , विजय कंडारी , विजय कुमार सहित भारी संख्या में सीटू के कार्यकर्ता मौजूद रहे।