मसूरी:-भाजपा नैत्री व पालिका सभासद गीता कुंमाई ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद मसूरी द्वारा प्रशासन को गुमराह किया जा रहा है व अतिक्रमण हटाने में भेदभाव किया जा रहा है, पालिका द्वारा निष्पक्ष कार्यवाही नहीं हो रही है। जीन लोगों के पास आज तक की किराये की रशीद भी है उन्हें भी हटाया जा रहा है , जीन लोगों के पास किराये की रशीद है वे अतिक्रमण कारी कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटना चाहिए लेकिन भेदभाव नही होना चाहिए ।
पालिकाध्यक्ष पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोगों को और प्रशासन दोनों को गुमराह कर रहे हैं, वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं तथा कुछ लोगों को बचाने का कार्य कर रहे हैं व गुमराह कर रहे हैं कि पालिका एक माह में उन लोगो को दुकान बना कर देदेगी .. ।
वही इस सम्बन्ध में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पुरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जहाँ तक रसीद काटने की बात है तो यह पूर्व अध्यक्षों के कार्यकाल में हुआ है व रसीद कटने पर कोई पालिका संपत्ति का मालिक नहीं हो जाता है, काटी गई रसीद मात्र सफाई शुल्क है।
- अधिशासी अधिकारी ने ने कहा कि जिन्हें गलत तरीके से कब्जा दिया गया है उन्हें हटाया जा रहा है, यातायात बाधित हो रहा है इसलिए हटाया जा रहा है, हटाये गए सभी लोगों के समायोजन का प्रयास किया जायेगा ।

no prescription pharmacies