अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में मानव अधिकार आयोग व मुख्यमंत्री से की शिकायत ।

मसूरी:-मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान मे नगर पालिका परिषद मसूरी की कार्यप्रणाली के विरोध में मानव अधिकार आयोग व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी से लिखित शिकायत की है, उन्होंने आरोप लगाया है कि गरीब दुकानदारों को कुचला कर रसुखदार व अपने चहेते लोगों को बिठाने का प्रयत्न पालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है ।आरोप लगाया कि 1000 पालिका किरायेदारों का उत्पीड़न किया जा रहा है व अधिशासी अधिकारी द्वारा उनके मानवाधिकारों का हनन किया जा रहा है जबकि कुछ किरायेदारों के पास 40 वर्षों की पालिका की रसीद है फिरभी उन्हें अतिक्रमणकारियों की श्रेणी में रखा गया है, अधिशासी अधिकारी द्वारा उन्हें न कोई सूचना, न नोटिस, न चिन्हीकरण किया गया है । अधिशासी अधिकारी द्वारा न पालिका के अधिवक्ता से विधिक राय ली गई है और न किरायेदारों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है व पुरानी बोर्ड कार्रवाई को गलत ठहराने की इच्छुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *