अनैतिक देह व्यापार में लिप्त 5 लोग गिरफ्तार।

 मसूरी:- मसूरी में अनैतिक देह ब्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है। कहीं स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार, तो कहीं होटलों में ये कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। जी हां हम बात कर रहे में पहाड़ों की रानी मसूरी की, जहां के एक होटल मेें पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया। जिसमें 2 युवतियों व 3 युवकों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भट्टा फाल के निकट हरियाणा के ब्यक्ति द्वारा एक होटल का संचालन किया जा रहा था, संचालक द्वारा हरियाणा देह व्यापार का धंधा संचालित किया जाता था हालांकि संचालन पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि संचालक को शीघ्र गिरफ्तार कर दिया जायेगा ।

पुलिसके अनुसार मसूरी के भट्टा फॉल क्षेत्र के होटल में सेक्स रैकेट का खेल हरियाणा से चलाया जा रहा था। एलआईयू की सूचना पर पुलिस को जब इस बारे मे जानकारी मिली कि यहां देह व्यापार का खेल चला रहा है, जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज रविवार सुबह 4 बजे होटल में छापेमारी की, जहां पर आपत्तिजनक स्थिति में 2 युवतियां व 3 युवक समेत 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है साथ ही कमरे से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सूचना  की सूचना पर ये कार्रवाई की गई है।

कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मसूरी में स्पा सेंटर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। समय-समय पर स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। सभी पकड़े गए लोग हरियाणा के है।  देह व्यापार का गिरोह हरियाणा से संचालित हो रहा था।अधिक धन के लालच में स्थानीय व्यापारियों द्वारा बाहरी संचालकों को ऊंचे किराये पर अपने प्रतिष्ठान देने के कारण इस किस्म के अनैतिक कार्य बढ़ रहे हैं और मसूरी की साफ सुथरी छवि पर दाग लग रहा है, जब तक इसमें कमी नहीं आयेगी शहर दागदार होता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *