अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर।

मसूरी:-आखिरकार मसूरी में भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने मुहिम शुरू कर दी है । उपजिलाधिकारी मसूरी नरेश दुर्गापाल के नैतृत्व में पुराने टिहरी बस स्टैंड, बाटाघाट नये टिहरी बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर किये गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी के माध्यम से हटा दिया गया। पूर्व में हुए भारी विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस बल की तैनाती की जिसमें  भारी संख्या में महिला पुलिस भी शामिल थी, हालांकि अवैध अतिक्रमण कारियों द्वारा किसी प्रकार का विरोध नहीं किया गया । उपजिलाधिकारी कार्यालय स्टाप के अतिरिक्त नगर पालिका परिषद, एमडीडीए व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, कर्मचारी भी इस मुहिम में उपस्थित थे।

उपजिलाधिकारी मसूरी नरेश दुर्गापाल ने इस सम्बन्ध में बताया कि अभी सड़क के किनारे किये गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है, आने वाले समय में अन्य अतिक्रमण को भी हटाया जायेगा। इस मौके पर भारी संख्या में तमाशबीन भी मौजूद रहे और कहते सुने गये कि यह मात्र खानापूर्ति है, रसुखदार लोगों का कुछ बिगडने वाला नहीं है, यह गरीब मार है, हालांकि अवैध अतिक्रमण पर सख्ती होनी ही चाहिए,  किसी भी अतिक्रमणकारियों को बक्शा नहीं जाना चाहिए और शहर को स्वच्छ व अतिक्रमण से मुक्त कराना ही चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *