कन्हैया की डोली में जमकर झूमे लोग, सैकड़ो श्रदालु हुए शामिल।

मसूरी:- कन्हैया की डोली शोभायात्रा धुमधाम से निकाली गई, शोभायात्राश्री सनातन धर्म मंदिर से प्रारंभ होकर मलिंगार, गुरुद्वारा चौक, घंटाघर, पिक्चर पैलेस, माल रोड होते हुए गांधी चौक पर सम्पन्न हुई । भव्य शोभायात्रा में  स्थानीय नागरिकों के अतिरिक्त भारी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे ।

भगवान श्री कृष्ण की डोली शोभायात्रा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद आने वाले प्रथम रविवार को निकाली जाती है, यह परम्परा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है, जिसमें मसूरी शहर के अतिरिक्त भारी संख्या में निकट के गांवों से लोग पारम्परिक परिधानों में स्थानीय बाध्य यंत्रों के साथ शिरकत करते हैं ।

करोनाकाल में दो वर्षों तक शोभायात्रा न निकलने के कारण इस वर्ष श्रदालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया,जहाँ एक ओर  बैन्ड बाजे पर कान्हा के मनमोहक गीतों ने शमा बांध रखा था वही ग्रामीण श्रदालुओं ने पारम्परिक बाध्य यंत्रों के साथ स्थानीय भाषा में कृष्ण भक्ति के गीतों से लोगों कामन मोह लिया, महिला श्रदालुओं ने कृष्ण के भजन कीर्तन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया ।

मंदिर के प्रमुख पुजारी सुनील शास्त्री ने बताया कि प्रातःकाल श्री सनातन धर्म मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को स्नान कराकर भब्य श्रृंगार किया गया तत्पश्चात उन्हें छप्पन भोग परोसे गये फिर कान्हा की डोली शोभायात्रा प्रारंभ की गई, मंदिर समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि कन्हैया की डोली शोभायात्रा आजादी के पूर्व से निकालने की परम्परा है जिसे वर्तमान पीढ़ी भी उसी शीद्दत से निभा रही है, दो वर्षों के करोनाकाल में शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो पाया इस वर्ष पूरी भव्यता से शोभायात्रा निकाली जा रही है, समिति के उपाध्यक्ष उपेन्द्र पंवार ने बताया कि पूर्वजों द्वारा बनाई गई परंपरा को आज भी युवा वर्ग बड़े शिद्दत के साथ निभा रहा है, कन्हैया की डोली में स्थानीय नागरिकों बेहतरीन भारी संख्या में निकट के ग्रामीण भी आते हैं

कन्हैया की डोली में स्थानीय झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया विभिन्न हिंदू देवी देवताओं के परिधानों में कलाकारों ने सुंदर नृत्य पेश किया, भव्य शोभायात्रा में कन्हैया की डोली आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, श्रद्धालुओं ने कन्हैया की पूजा अर्चना कर अपने व  अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की तथा प्रसाद ग्रहण किया, हमेशा की भांति कन्हैया की डोली का लंढोर बाजार में गुरुद्वारा सभा, कुलड़ी बाजार में श्री राधा कृष्ण मंदिर और गांधी चौक बाजार में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने भव्य स्वागत कार मिष्ठान वितरण किया, शोभायात्रा में पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता सनातन धर्म मंदिर समिति अध्यक्ष दीपक गुप्ता उपाध्यक्ष उपेंद्र पंवार ,सचिव नीरज अग्रवाल, अनुज तायल, वैभव तायल, रविंद्र गोयल, पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओ. पी. उनियाल, ब्यापार संघ के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, सचिव जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, एक्टीव मीडिया प्रेस क्लब अध्यक्ष उपेन्द्र लेखवार, ठाकुर प्रवीण पंवार, सुनील पंवार, संदीप अग्रवाल, अनिल गोयल, अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *