पर्वतों की रानी मसूरी में धूमधाम से मनाया गया है बैसाखी पर्व, श्रीराम सेवा समिति ने शरबत वितरित किया।

मसूरी:- पर्यटन नगरी मसूरी में बैसाखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया इस दौरान गुरुद्वारों में अखंड पाठ का आयोजन किया गया व गुरू के लंगर का आयोजन किया गया साथ ही मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। वहीं मालरोड पर श्री राम सेवा समिति की ओर से पकौड़ी व शरबत वितरित किया गया।
बैशाखी का पर्व मसूरी में उत्साह व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस मौके पर गुरू सिंह सभा व गुरूद्वारा साहिब ट्रस्ट में बैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया व गुरूद्वारों में शबद कीर्तन व अखंड पाठ किया गया व गुरू के लंगर का आयोजन किया गया। वहीं श्रीराम सेवा समिति की ओर से मालरोड पर शरबत व पकौड़ी वितरित की गई जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों ने भी अल्पाहार का आंनंद लिया।  इस मौके पर स्थानीय नागरिक मोहन पेटवाल ने बताया कि श्री राम सेवा समिति द्वारा हर वर्ष श्रद्धालुओं को शरबत और पकोड़ी वितरित की जाती है और इससे सनातन धर्म की परंपरा से भी लोग अवगत होते हैं। उन्होंने सभी को बैशाखी पर्व की बधाई दी। इस मौके पर श्री राम सेवा समिति के राकेश ठाकुर ने बताया कि समिति हर वर्ष बैशाखी पर शरबत व अल्पाहार वितरित करती है। उन्होंने कहाकि इस माध्यम से समिति भारतीय सांस्कृतिक विरासत हो आगे बढाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, अरविंद सेमवाल, तरूण नेगी, दीपक चुग, अमित चुग, अमित भटट, राकेश ठाकुर, अमन सिंह मनराज, गजेंद्र सिंह, मनोज रेंगवाल, रजत अग्रवाल, सतीश ढौडियाल, आशीष जोशी, ज्योति पुंडोरा, सुमित भंडारी, मोहन शाही आदि मौजूद रहे।