मसूरी:-मसूरी इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व छात्राओं का वार्षिक सम्मोलन आयोजित किया गया ,जिसमें छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ाव व स्मृतियों को याद किया। सम्मेलन में पूर्व छात्राओं ने विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के साथ समय बिताया व विद्यालय की स्मृतियों पर चर्चा की।
विद्यालय में आयोजित पूर्व छात्राओं के सम्मेलन में विभिन्न बैचों की छात्राओं ने विद्यालय में आकर अपने अनुभव साझा किए। इससे पूर्व विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला व बताया कि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने के बाद यहां की छात्राओं ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया लेकिन आज भी पूर्व छात्राओं का विद्यालय से पूरा लगाव है जो समय की दूरी होने के बाद भी संबंध बनाये रखने का प्रमाण है। इस मौके पर हवन भी किया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने कैपंस यात्राओं, इंटरएक्टिविटी, सत्र, आदि के साथ ही स्कूल कोयर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व विभिन्न गतिविधियां का आयोजिन किया व समूह चर्चाएं भी की। इस मौके पर पूर्व छात्राओं ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभवों व यहां से जो सीख मिली उसके बारे में बताया व कहाकि आज वे जीवन में जिस क्षेत्र में है विद्यालय के दिए गये मूल्यों व संस्कारों की बदौलत हैं, इसलिए एमआईएस प्रिय है। विद्यालय के मिले संस्कार व शिक्षा जीवन भर उनके साथ रहेगी व विद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों से आई छात्राओं के साथ बने सामुदायिक संबंध और मजबूत होंगे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार दास ने कहा कि यह दिन पुरातन छात्राओं को साथ में अध्ययन करने वाली छात्राओं से दोस्ती बनाये रखने नए मित्रों से जुडने व विद्यालय के इतिहास को मनाने का अवसर होता है। जो विद्यालय की आत्मा से मेल खाता है। उन्होंने कहाकि इस सम्मेलन में आई पूर्व छात्राओं का उत्साह देखने लायक है, यह सम्मेलन पुरातन छात्राओं का केवल मिलन नहीं बल्कि उपलब्धियों का उत्सव है। जो विद्यालय की गरिमा को प्रदर्शित करता है साथ ही विद्यालय में पढने वाली छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्र्रोत है।

