छात्र स्वस्थ रहें, वनो से प्रेम करें व लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करे-जय राज

मसूरी:-सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में वर्ष 2024 के लिए कौनफ्लूऐंशियल सीरीज़ के चौथे वक्तव्य का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता उत्तराखंड वन विभाग के पूर्व मुख्य वन संरक्षक और वन बल के प्रमुख रह चुके जय राज रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जय राज, प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस मौके पर मुख्यअतिथि को पौधा व स्कूल का स्मृृति- चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
कालेज सभागार में आयोजित सेशन छात्रों के लिए काफ़ी प्रेरणादायक रहा। मुख्य वक्ता जयराज ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पाने का जुनून भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक ऐसे अवसर आएँगे जो आपकी लक्ष्य प्राप्ति में मील का पत्थर साबित होंगे। छात्रों को स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि अपना ध्यान सबसे पहले रखें, क्योंकि जब आप स्वस्थ रहेंगे तभी आप सबका ध्यान रख सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्होंने पॉलिथिन व प्लास्टिक का प्रयोग न  करने की सलाह दी। वृृक्षारोपण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए और कहा कि जितने भी बीज हम बोएंगे वे महत्वपूर्ण है लेकिन उन्हें काटना नहीं है। उन्होंने कहा कि जंगलों को अपना दोस्त बनाएं व जंगली पशुओं व पक्षियों को अपना मित्र बनायें। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने छात्रों के पूछे गये प्रश्नों के भी संतोषजनक उत्तर दिए। कार्यक्रम के अंत में कालेज के छात्र यज्ञेश अग्रवाल ने जय राज को उनके कीमती समय व छात्रों को प्रेरित करने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस  सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, शिक्षक सहित छात्र उपस्थित रहे।