घनसाली:- उत्तराखंड के पहाड़ों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के चलते टिहरी जिले में घनसाली विधानसभा के अंतर्गत थार्ती नैलचामी में बादल फटने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है । बादल करीब सुबह 6 बजे फटा है।
जिससे गधेरे पर तेजी के साथ पानी उफान पर आ गए बादल फटने से ग्रामीणों की सिंचाई नहरें खेती व फसलों सहित कई पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं,समाचार लिखे जाने तक आपदा प्रबंधन व जिला प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची है उनके आने के बाद नुकसान का जायजा लिया जाएगा बादल फटने से अभी तक किसी भी तरह से जान माल की हानि की सूचना नही है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन सिंचाई नहरों, खेतों व खडी़ फसलों को भारी नुकसान हुआ है, उन्होंने मांग की है कि नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए।