मसूरी :-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विंटर कार्निवल का विधिवत उद्घाटन किया । इस मौके पर सर्वे मैदान से झांकियां निकाली गई जो घंटाघर माल रोड होते हुए लाइब्रेरी पहुंची, जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा गुब्बारे उड़ाकर विंटर कार्निवाल का विधिवत उद्घाटन किया।
बताते चलें कि विंटर लाईन कार्निवल 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें लोक कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे ।2013 से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विंटर लाईन कार्निवाल से जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वही इसका सीधा असर प्रदेश के पर्यटन पर भी पड़ेगा और देश-विदेश से पर्यटक आकर यहां की यादों को संजो कर अपने साथ ले जाएंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि जी20 सम्मेलन को मसूरी में आयोजित करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे.।
इस अवसर पर विंटर लाईन कार्निवाल समिति की अध्यक्ष और जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से पर्यटक आकर कार्यक्रमों का आनंद लेंगे.उन्होंने बताया कि फूड फेस्टिवल के तहत पहाड़ी व्यंजनों को पर्यटकों के लिए परोसा जाएगा साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे । उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंटर लाईन कार्निवाल मील का पत्थर साबित होगा ।
विंटर लाईन कार्निवाल में पहली बार सीआरपीएफ द्वारा स्टॉल लगा कर युद्ध के दौरान प्रयोग किये गए शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लगाईं गई और युद्ध में हुये शहीदों के चित्र भी लगाये गये ,इस अवसर पर सीआरपीएफ के आईजी भानु प्रताप ने बताया कि सीआरपीएफ उत्तराखंड के विकास में भागीदार बनना चाहता है और शीघ्र ही उत्तराखंड में सीआरपीएफ की भर्तियां निकाली जाएगी जिसमें उत्तराखंड के जवानों को सीआरपीएफ में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा.. । इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मसूरी सहित भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, अनिल गोदियाल, उत्तराखंड होटल एशोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, नगर पालिका परिषद मसूरी अध्यक्ष अनुज गुप्ता व भारी संख्या में स्थानीय नागरिक व पर्यटक मौजूद रहे।

