वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी के पिता के निधन पर की गई शोक सभा।

मसूरी -वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी के पिता कलम सिंह भंडारी के निधन पर एक्टीव मीडिया प्रेस  क्लब सभागार में शोक सभा की गई।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब कार्यालय में आयोजित शोक सभा में पत्रकार शूरवीर भंडारी व उनके परिजनों को शोक की इस घड़ी में ईश्वर से शक्ति प्रदान करने व दुःख सहने की प्रार्थना की गई। शूरवीर भंडारी के पिता कलम सिंह 84 वर्ष के थे तथा गांव में रहते थे तथा बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। इस मौके पर क्लब के सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया व दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष उपेंद्र लेखवार, महासचिव आशीष भटट, उपाध्यक्ष तान्या सैली, पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष सुनील सिलवाल, प्रवीण पंवार, दीपक रावत, मोहसिन तन्हा, नरेश नौटियाल, भानु काला, अमित गुप्ता, धमेंद्र धाकड आदि मौजूद रहे।

6 thoughts on “वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी के पिता के निधन पर की गई शोक सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *