शहर की सड़कों की दुर्दशा देख भड़की समाजसेवी सोनिया आनंद।

मसूरी:- पत्रकार वार्ता कर मसूरी की सड़कों की दुर्दशा को लेकर समाजसेवी सोनिया आनंद ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया, अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मसूरी में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं और मसूरी की कोई भी सड़क ऐसी नहीं है जिस की दुर्दशा ना हो रखी हो। उन्होंने माल रोड के सुधारीकरण को लेकर भी लोक निर्माण विभाग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि माल रोड तालाब में तब्दील हो चुकी है और सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है   जिस कारण एक ओर पर्यटक परेशान हैं वहीं आम लोगों को भी आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,  साथ ही लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है जिससे कि पर्यटन नगरी की छवि खराब हो रही है।

समाजसेवी सोनिया आनंद रावत ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से भाजपा बौखला गई है और उनकी लोकप्रियता से डर गई है उन्होंने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है और आने वाले समय में देश की जनता भाजपा को इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *