मसूरी। मसूरी सेंट लारेंस हाई स्कूल के व्यायाम अध्यापक व अंतराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल रैफरी सेमुएल चंद्र को आगामी ग्वालियर मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पार्शियली साइटेड लाइंड फुटबाल चैपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में रैफरी कोआर्डिनेटर बनाया गया है। उनके चयन पर मसूरी वासियों में खुशी की लहर है।
मसूरी निवासी सेमुएल चंद्र को आगामी 28 अगस्त से ग्वालियर मध्य प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबाल चैपियनशिप में मैच के निर्णायक मडल का कोआर्डिनेटर बनाया गया है। इस प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उनके चयन से मसूरी के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का को आर्डिनेटर मसूरी जैसे छोटे शहर से बनाया गया है जो बड़ी उपलब्धि है, वहीं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। यह उनकी मेहनत व खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है।

