मसूरी:-ग्राम पंचायत क्यारकुली- भट्टा पहुंचने पर सचिव जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार बिन्नी महाजन का ग्राम प्रधान कौशल्या रावत एवं ग्राम वासीयों ने टीका लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर, पारंपरिक वाध्य यंत्र ढोल दमाऊ एवं नरसिंगा बजाकर स्वागत किया गया। केन्द्रीय सचिव भारत सरकार बिन्नी महाजन द्वारा पंचायत स्थल पर ग्राम प्रधान कौशल्या रावत, जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों, पेयजल गुणवत्ता समिति के सदस्यों एवं ग्राम वासीयों से संवाद किया गया। ग्राम प्रधान कौशल्या रावत द्वारा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत कराये गये कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यो के पश्चात सभी 366 परिवारों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे उत्साहित ग्रामवासी स्वरोजगार के तहत होम स्टे व गैस्ट हाउस खोल कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, भरपूर जल उपलब्ध होने के कारण ग्रामवासी निरन्तर नये आवास भी बना रहे हैं ।
सचिव भारत सरकार बिन्नी महाजन द्वारा ग्राम प्रधान से गाँव में स्वच्छ पानी की टैस्टिगं के बारे में भी पुछा गया तथा उन्होंने गाँव में ग्रे वाटर मैनेजमेंट, सोख्ता गड्ढा तथा गाँव में नालियों के बारे में भी जानकारी मांगी गई, उन्होंने रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं जल संग्रहण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो के बारे में , गाँव में शोचालय हेतु बनाये गये गड्ढों के बारे में तथा घरेलू सीवर के डिस्पोजल के लिए दो गड्ढा प्रणाली से सैफ्टिक टैंक बनाने पर भी जोर दिया । साथ ही गोबर के प्रयोग के बारे मे भी गाँव वासियों से जानकारी ली गई, साथ ही पेयजल योजना की रिपेयरिंग एवं मरम्मत के संबंध में भी पूछा गया, सभी विषयों पर ग्राम प्रधान कौशल्या रावत ,सभी गांववासियों एवं ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा सटीक जबाब दिये गये, जिस पर भारत सरकार की टीम पूर्णतया संतुष्ट नजर आई ।
ग्राम प्रधान कौशल्या रावत द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा विगत तीन वर्षों में जल संरक्षण हेतु 27000 वृक्षों का रोपण किया गया है, केन्द्रीय सचिव द्वारा स्टेंड पोस्ट से जल पीकर क्वालिटी चेक की गई तथा गाँव में बनी नालियों एवं सामुदायिक सप्ताह गड्ढो का भी निरीक्षण किया गया । उप प्रधान जितेंद्र जदवाण द्वारा ग्राम भट्टा को सीवर लाईन से जोड़ने की मांग की गई जिस पर सचिव उत्तराखण्ड द्वारा आश्वासन दिया गया, इस मौके पर गाँव की महिलाओं ने पारंपरिक लोकनृत्य किया गया तथा स्वयं सहायता समुह द्वारा गाँव में बनाया बुराशं का जूस भी मेहमानों को भेंट किया गया ।
इस अवसर पर सचिव जल शक्ति मंत्रालय के साथ केन्द्रीय स्वच्छ भारत मिशन के डायरेक्टर डा0 अनुपमा, जल जीवन मिशन के डायरेक्टर डा0 विश्व कर्मा, केन्द्रीय जल एवं स्वच्छता के तकनीकी एक्सपर्ट डा0 अमरीश सहित सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग उत्तराखण्ड एवं पंचायती राज नितीश झा, निदेशक जल जीवन मिशन उत्तराखण्ड नितीश भदोरिया निदेशक स्वजल, सीजीएम जल संस्थान नीलिमा गर्ग, अधीक्षक अभियंता नमित रमोला, अधिशासी अभियंता एल सी रमोला, सहायक अभियंता रावत सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे ।
