मसूरी:-वन महोत्सव के तहत आदर्श ग्राम क्यारकुली में पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, ग्राम प्रधान कौशल्या रावत व समाजसेवी राकेश रावत के प्रयासों से यह सम्भव हो पा रहा है।
क्यारकुली गाँव में वन महोत्सव के अवसर पर बतोर मुख्य अतिथि भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि क्यारकुली गाँव क्षेत्र का सबसे जागरूक गाँव है, पूर्व में भी यहां पर नए-नए कीर्तिमान स्थापित हुए हैं उसी कड़ी में वन महोत्सव के अवसर पर 5000 वृक्ष लगाना पर्यावरण संरक्षण वह जल संवर्धन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा इसके लिए ग्राम प्रधान व मसूरी वन प्रभाग की डीएफओ बधाई के पात्र हैं।
विशिष्ट अतिथि मसूरी वन प्रभाग की डीएफओ काका सा नसीम ने कहा कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन से अतिक्रमण हटाकर वन विभाग को दी जिससे वृक्षारोपण का कार्य संभव हो पाया इससे एक तो ग्राम समाज की भूमि अतिक्रमण से बचेगी वही पर्यावरण संरक्षण भी होगा । ग्राम प्रधान कौशल्या रावत में बताया की वन महोत्सव के तहत 4 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को दी गई है जिसमें 5000 पौधों का रोपण किया जा रहा है । सामाजिक कार्यकर्ता राकेश रावत ने कहा की कौशल्या रावत के 3 साल के कार्यकाल में अनेकों सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत 3 वर्षों में ₹27000 थे लगाए गए जिनमें 90% जीवित हैं पहले क्यार कुली गांव में सर्दी के सीजन में वर्ष बर्फबारी नहीं होती थी तथा पानी की किल्लत भी बनी रहती थी तब यह निर्णय लिया गया की ग्राम समाज की भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा उन्होंने कहा कि कुल 15 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को दी जाएगी जिसमें 20000 पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है । इस अवसर पर रेंजर मसूरी शिव प्रसाद गैरोला ,डिप्टी रेंजर केसी नौटियाल ,डिप्टी रेंजर जीवनलाल, वन दरोगा सुरेश, भाजपा उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, सतीश ढौंडियाल, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल सहित भारी संख्या में गांव वासियों ने शिरकत की।
