मसूरी- मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सम्मान समारोह में शिरकत करते हुए उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा की मसूरी में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 868 करोड़ रुपए से निर्मित टनल का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा, माल रोड को डाउन कर पुणे निर्माण कराया जाएगा, माल रोड के सौंदर्य करण के के लिए तीन करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में माल रोड और भी सुंदर हो जाएगी, पेयजल समस्या से शहर वासियों को निजात दिलाने के लिए 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना तेजल योजना पूर्ण होने को है जिससे आने वाले 50 वर्षों तक पेयजल की समस्या नहीं होगी टाउन हॉल का निर्माण पार्किंग सहित कराया गया है किक्रेंग, बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण कर संचालन शुरू कर दिया गया है जिरो पॉइंट के समीप 500 कारों की पार्किंग का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा पुरकुल रोपवे निर्माण के बाद देहरादून से मसूरी की दूरी मात्र 15 मिनट की हो जाएगी उन्होंने कहा कि वह शहर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और आगे भी रहेंगे
मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का मसूरी से तीसरी बार विधायक वह पुनः कैबिनेट मंत्री बनने पर सम्मानित किया एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामंत्री जगजीत कुकरेजा व कोषाध्यक्ष नागेंद्र उनियाल ने गणेश जोशी का शाल व स्मृति चिन्ह जय कार सम्मानित किया, इस अवसर पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने 10 सूत्रीय मांग पत्र भी दिया जिसमें मसूरी की मूलभूत समस्याओं से शहर वासियों को निजात दिलाने की मांग की गई एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हमें उम्मीद है की कैबिनेट मंत्री हमारी सभी मांगों को पूरा करेंगे पूर्व में भी वे बिना भेदभाव के कार्य करते रहे हैं। करोन काल में व्यापारियों को राशन वितरण ऑक्सीजन सिलेंडर व सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति करा कर उन्होंने सहयोग किया है इसी कारण मसूरी की जनता उन्हें चुनाव में पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजय ही बनाती है । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ,पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री कैलाश पंत, सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, धन प्रकाश अग्रवाल, गंभीर पवार, अमित भट्ट, लक्ष्मी उपाध्याय, अनीता सक्सेना, भावना गोस्वामी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
