मुख्यमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण ।

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन, आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष श्री शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब द्वारा क्लब की स्मारिका भेंट की गई।

One thought on “मुख्यमंत्री ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *