सरिता कोहली द्वारा बार्लोगंज सनातन धर्म मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

मसूरी:- मसूरी नगर पालिका सभासद सरिता कोहली द्वारा राम कृष्ण मिशन आश्रम के सहयोग से बार्लोगंज सनातन धर्म मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आंखों से सम्बन्धित 48 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर जांच कराईं दो लोगों को जांच के उपरांत मोतियाबिंद की शिकायत मिलने पर निशुल्क आपरेशन के लिए विवेकानंद नेत्रालय रेफर किया गया। सभी मरीजों को जांच के बाद निशुल्क दवा वितरित की गई।

पालिका सभासद सरिता कोहली ने बताया कि बार्लोगंज क्षेत्र में अस्पताल न होने के कारण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं है पूर्व में नगर पालिका मसूरी द्वारा डिस्पेन्सरी का संचालन किया जाता था किन्तु वह भी बन्द है जिस कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके इसको ध्यान में रखते हुए राम कृष्ण मिशन आश्रम के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह के रविवार को अब भिन्न भिन्न रोगों के स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा नियमित निरिक्षण किया जाता है तथा निशुल्क दवा भी दी जाती है । बार्लोगंज क्षेत्र की जनता ने सभासद सरिता कोहली व राम कृष्ण मिशन आश्रम का सबसे शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की गरीब जनता को काफी राहत मिल रही है, सभासद सरिता कोहली के इस प्रयास से स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिल रहा है और भविष्य में अन्य सभासदों को भी इस तरह की पहल करने की आवश्यकता है ।

One thought on “सरिता कोहली द्वारा बार्लोगंज सनातन धर्म मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *