क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री?

 

देहरादून/- 12-March.2022..राजधानी से शनिवार को 10 मार्च को चुनाव के नतीजों के बाद 48 घंटे बाद भी यह बात साफ नहीं हो पाई है कि आखिरकार सूबे का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके लिए दिल्ली और देहरादून की दौड़ नेताओ की लगातार जारी है। बता दे कि उत्तराखंड में 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटी है। राज्य में बीजेपी को 47 सीटें मिली हैं। हालांकि राज्य में अभी तक नए सीएम को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। वही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना इस्तीफा राज्य पाल को सौप दिया।

इस दौरान उत्तराखण्ड राज्यपाल ने नई सरकार के शपथ लेने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने को कहा है। वही मुख्यमंत्री की कतार में उत्तराखण्ड के कई नेताओं के नाम एक-एक करके सामने आ रहें है। लेकिन दिल्ली हाईकमान से किसी एक को ही सीएम की कुर्सी सौपी जाएगी।  वही इस दौरान पार्टी में नए सीएम के नामों पर कयासबाजी का दौर जारी है। अलग-अलग गुट इस पद के लिए अपने नेता की दावेदारी कर रहे हैं।

इस दौरान भाजपा के पर्यवेक्षक के तौर पर दिल्ली से देहरादून राजधानी में आने वाले नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल अभी  देहरादून नही पहुंचे हैं। दुसरी ओर सूत्रो के मुताबिक देहरादून के तमाम बडे नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है।  सूत्र बाताते हैकि पुष्कर सिंह धामी और सुबोध उनियाल सहित तमाम नेता दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वही अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिरकार हाईकमान ऐसा कौन सा फैसला लेने वाली है, जिसके लिए पार्टी इतना सोच विचार कर रही है।  दुसरी ओर सूत्रो से खबर चौंकाने वाली आ रही है कि जिसमें महिला विधायक को सीएम की दौड़ में शामिल किया जा सकता है।

सूत्र बताते है कि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली महिला  दे सकते हैंं, इसके लिए कोटद्वार विधानसभा से जीत कर आईं पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी विधायक का नाम तेजी से आगे चल रहा हेै। वही विधायक ऋतु खंडूड़ी को भी शनिवार को दिल्ली आने का न्यौता मिला हैं  जिससे महिला सीएम की चर्चा तेजी से हो गई है ।  सूत्रो के हवाले पता चला है कि विधायक ऋतु खंडूड़ी के पति केंद्र सरकार में सीनियर हेल्थ सेक्रेट्री राजेश भूषण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीबी संबंध हैं। उनके काम की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरा कैबिनेट करता है। हाईकामान का सरप्राईज सीएम पद पर कही ये तो नही है।

इस दौरान सूत्र बताते है कि राज्य में महिला मुख्यमंत्री का फॉर्मूला उत्तराखंड को दे सकती है। सूत्रो से ऋतु खंडूडी की फोन पर बातचीत के दौरान ऋतु खंडूड़ी ने इतना तो जरूर कहा कि वह दिल्ली जा रही है। वही उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की दौड़ में उनका नाम है या नहीं इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। मुझे तो दिल्ली हाईकमान ने बुलाया है। जिस कारण मै दिल्ली जा रही हॅू। साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार से उत्तराखंड में सीएम पद पर नाम को लेकर भाजपा उलझन में है। इस बीच पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों नेता जल्द होने वाली विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर विधायकों की राय से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे। हालांकि विधायक दल की बैठक कब होगी, इसकी तारीख तय नहीं की गई है।

राज्य में सीएम की दौड़ में माने जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता डॉ0 रमेश पोखरियाल ने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड में एक मिथक तोड़ दिया है और बहुमत के साथ सत्ता में लौटकर पहाड़ी राज्य में नया इतिहास रचा है। लोग कहते थे कि एक बार बीजेपी आएगीऔर एक बार कांग्रेस।सीएम की दौड़ में सबसे ऊपर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का नाम भी शामिल है, नए दावेदारों में पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट का नाम लिया जा रहा है। सतपाल महाराज के नाम की भी चर्चा जोरों परहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *