मसूरी-मसूरी स्थित एक होटल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इनर व्हील क्लब मसूरी ने पांच गरीब लड़कियों को शादी का सामान उपलब्ध करवाया.इस मौके पर इनरव्हील क्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने बताया कि इस बार एक जून 2022 से लेकर आज तक 15 लड़कियों की शादी में मदद क्लब ने की है उन्होंने कहा कि इसमें वे गरीब लड़कियां होती है जिनके माता पिता नहीं होते या बहुत गरीब परिवार के होते हैं इसके लिए उनसे प्रार्थना पत्र ग्राम प्रधान के माध्यम से लिया जाता है और उसके बाद उनकी पूरी जांच की जाती है और तब जाकर शादी का सामान क्लब की सदस्याओं के सहयोग से एकत्र कर दिया जाता है जो सामान दिया जाता है उसमें आटा, चावल, दालें, सूजी, बेसन, चीनी, तेल, मसाले, सहित कपड़े साड़़ी शूट, बर्तन डिनर सेट व अन्य बर्तन, सर्दियां होने के चलते इस बार सभी पांचों को हीटर आदि भी दिया जा रहा है वहीं दुल्हे के लिए कमीज पैंंट के कपड़े और शूट, श्रंगार का सामान और शगुन भी दिया जाता है.इसमें मुख्यतः मसूरी से सटे जौनपुर विकासखंड के गांवों की गरीब लड़किया होती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *