भाजपा ने कांग्रेस अध्यख मल्लिकार्जुन का पुतला दहन किया।

मसूरी। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्र अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता का नाम लेकर अपशब्द कहने पर शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार नारेबाजी के बीच पुतला दहन किया।
बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एकात्र हुए व जोरदार नारेबाजी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि मल्ल्किार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी के दिवंगत पिता का नाम लेकर अपशब्द कहे यह राष्ट्रीय नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि हर बारकांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री की माता व पिता का नाम लेकर अपशब्द कहना गंदी राजनीति का हिस्सा है, जिससे कांग्रेस के प्रति जनता विमुख हो चुकी है। वहीं उत्तराखंड के लोग सेसेंटिव व संस्कारी लोग है जिससे लोगों में गुस्सा है व आक्रोश है अगर राजनीति कर रहे है तो ऐसी गंदी राजनीति के बजाय मुददों पर राजनीति करे, ऐसी राजनीति को उत्तराखंड बर्दास्त नहीं करेगा ।आज कांग्रेस खुद को जनता से कटा महसूस कर रही है। यह तुष्टिकरण ठीक नहीं है। उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव पर उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कहने पर कहा कि खुद उसकी पत्नी जो कि सांसद भी हैं उनको उनके पति ने घुसपैठिया बता दिया। जो बाहरी लोग है उनको एसआईआर से हटाया जा रहा है ऐसे में उत्तराखंड के लोग इसे बर्दास्त नहीं करेंगे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहाकि यह कांग्रेस की बौखलाहट है कि जब उन्हें कुछ भी राजनीति के मुददे नहेीं मिल रहे तो वह परिवार पर अटैक कर रहे है जो किसी भी तरह ठीक नहीं है, राजनीति किसी के परिवार पर अपशब्द कहने से नहीं चलती, इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मदन मोहन शर्माद्व भाजपा महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, अनिल गोदियाल, अभिलाष, सोबन सिंह मेहरा, अनीता धनाई, अनीता सक्सेना, कमला थपलियाल, रमेश खंडूरी, जगजीत कुकरेजा, माधुरी शर्मा, विजय बिंदवाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।