मसूरी:- इनर व्हील क्लब ने जौनपुर विकासखंड की एक गरीब लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया व उसे शगन भी दिया। इनरव्हील क्लब के वर्तमान कार्यकाल में अभी तक 16 गरीब लडकियों को शादी का सामान उपलब्घ कराया जा चुका है।
कुलड़ी स्थित एक होटल के प्रांगण में आयोजित सादे समारोह में इनर व्हील क्लब ने जौनपुर विकासखंड की एक गरीब लड़की को शादी का सामान उपलब्ध करवाया व उन्हें शगन भी दिया। इस मौके पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रीता जैन ने बताया कि उनके कार्यकाल में अभी तक 16 गरीब लडकियों को शादी का सामान उपलब्ध कराया गया है व इस लड़की को राशन जिसमें आटा, चावल, दालें, तेल, मसाले, चायपत्ती, दो गददे, दो रजाई, बैडशीट, 11 सूट, सात साड़ी, प्रेशर कुकर, डिनर सेट सहित बर्तन, श्रृंगार का सामान अटैची सहित अन्य जरूरी सामान दिया गया है। इस मौके पर इनरव्हील ब्लब की पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी ने बताया कि इनरव्हील क्लब समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा के कार्य करता है, जिसमें गरीब बच्चों को स्कालरशिप, प्राथमिक विद्यालयों को अंगीकृत कर उनको जरूरी सामान उपलब्ध करवाना, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण आदि अनेक सेवा के कार्य किए जाते है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट गरीब लडकियों की शादी में मदद करना है। इस मौके पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नीरजा पांधी, इनरव्हील अध्यक्ष रीता जैन, सचिव अंजलि मित्तल, जया कर्णवाल, हर्षदा वोहरा, रश्मि कर्णवाल, प्रभा अग्रवाल, अनीता डबराल, जीतू मनचंदा, अनीता बत्तरा आदि मौजूद रही।