मसूरी:- पुलिस ने लंढौर क्षेत्र में बूचड़खाना, अंडा खेत आदि स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन न कराने वाले भवन स्वामियों पर धारा 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर संयोजन शुल्क एक लाख रूपये वसूला गया।
कोतवाली पुलिस इन दिनों मसूरी के विभिन्न क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चला रही है इसी कडी में लंढौर क्षेत्र के बूचड़खाना, अंडा खेत सहित अन्य स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया गया इस दौरान कोतवाल संतोष कुंवर खुद मौजूद रहे। इसके लिए पुलिस ने अलग अलग टीमें बनायी व विभिन्न भवनों में रह रहे लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान करीब 80 भवनों में जाकर उनमें निवास कर रहे लोगों का सत्यापन किया। जिसमें दस भवनों में रहने वालों का सत्यापन भवन स्वामी द्वारा न करवाये जाने पर उनका पुलिस एक्ट धारा 83 में चालान किया गया व एक लाख रूपया जुर्माना वसूला गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद देहरादून में बाहरी व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के अंतर्गत क्षेत्र अधिकारी मसूरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसूरी की देखरेख में कोतवाली मसूरी पुलिस द्वारा टीम बनाकर चौकी लंढौर क्षेत्र के बूचड़खाना, अंडाखेत आदि स्थानों में संघन सत्यापन अभियान चलाया गया उक्त अभियान के अंतर्गत लगभग 80 भवनों को चेक किया गया। जिसमें मोहम्मद सलीम पुत्र नसीम अहमद, कुन्तेश पुत्र विजयपाल, तफीस मोहम्मद पुत्र अमीर हसन, राकेश पुत्र मंगल सिंह, मोहम्मद यूसुफ पुत्र उमरदीन, सलीम पुत्र नफीस अहमद, प्रवेश पुत्र मोहम्मद इकबाल, जैनव पुत्र नफीस अहमद, उस्मान पुत्र अली हसन, व नजाकत पुत्र कलवा शामिल हैं। इस मौके पर मौजूद कोतवाल संतोष कुंवर ने सभी भवन स्वामियों सेे कहा कि जो भी उनके मकान में किरायेदार रहते हैं उनका सत्यापन करवायें, वहीं यह भी कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल कोतवाली को दें। उन्होंने यह भी कहा कि सत्यापन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

