रक्तदान शिविर में सौ से अधिक लोगों ने किया रक्तदान ।

मसूरी:-  देव भूमि ब्लड सेंटर के सहयोग से बार्लोंगंज सनातन धर्म मंदिर में भारतीय सेना को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें एक सौ से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर संयोजक प्रिंस पंवार ने बताया कि बार्लोगंज में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनातन धर्म मंदिर के सभागार में निशुल्क रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर पिछले तीन सालों से लगातार किया जा रहा हैं इस वर्ष यह रक्तदान शिविर भारतीय सेना को समर्पित किया गया हैं जो कि हाल ही में हमारी भारतीय सेना ने अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए अपरेशन सिंदूर में अपना शौर्य दिखते हुए दुश्मन को मुहतोड़ जवाब दिया। इस रक्त दान शिविर में 100 यूनिट रक्त दान किया गया।

 

जिसमे बड़ी संख्या में युवा शक्ति ने भाग लिया। रक्तदान शिविर देव भूमि ब्लड सेंटर के माध्यम से लगाया गया। इस मौके पर जगदीश प्रसाद, रजनीश कंडारी, सुरेश, आकाश, मोहन मेलवाल, गौरव रावत, विकास थापली, विक्रम रावत, शिवम, अमन, सचिन , आयुष गोयल, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।