महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

मसूरी:-  महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विद्यालय के सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ सिविल जज शमशाद अली, अधिवक्ता अरूण गोयल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।

 


विधिक जागरूकता शिविर में प्रधानाचार्य मनोज रयाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व परिचय दिया। वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने स्वागत गान गाया। इस मौके पर अधिवक्ता अरूण गोयल ने छात्र छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियक की जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज शमशाद अली ने छात्र छात्राओं को मोटर व्हीकल अधिनियम एवं घरेलू हिंसा पर विस्तार से जानकारी दी व कहा कि सभी आज छात्र शिक्षार्थी है व कल सभी भारत के भविष्य निर्माता होगें। इसलिए हमें अच्छी शिक्षा के साथ साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है, अपने कर्तव्यों का पालन करना है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के छात्र छात्राएं दुपहिया वाहनों का प्रयोग किसी भी स्थिति में न करें। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा पर भी विचार व्यक्त किए व विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र कर्णवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं, अध्यापक व अध्यापिकांए मौजूद रही।