मसूरी। मसूूरी की माल रोड पर शनिवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बैरियर पर तैनात नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मसूरी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी ।विवाद किन कारणों से शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है
बैरियर पर तैनात पालिका कर्मचारी दीपक सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह पिक्चर पिक्चर पैलेस स्थित बैरियर पर तैनात थे तभी कुछ युवकों द्वारा उनसे अभद्रता की गई और देखते ही देखते उनके साथियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई ,जिसमें उनका चश्मा भी टूट गया और उन्हें काफी चोटे आई हैं। उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और कहां है कि रोज माल रोड बैरियर पर मारपीट होने से पालिका कर्मचारियों का मनोबल गिर रहा है, इस पर नगर पालिका को सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
वहीं दूसरी ओर शुभम पंवार ने बताया कि वह पिक्चर पैलेस के पास बैठे थे इसी दौरान पालिका कर्मचारी द्वारा उनसे बदतमीजी की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बैरियर पर आये दिन मार पीट होने से पालिका कर्मचारीयों सहित दुकानदारों में रोष बढ रहा है।

